उपयोग की शर्तें
अंतिम बदलाव: 9 अक्टूबर 2026
छोटी और सीधी शर्तें — ऐप और website इस्तेमाल करने का मतलब है कि आप इन्हें मानते हैं।
हम क्या हैं
हमारा स्वाभिमान एक निजी समाज-सेवी पहल है — कोई सरकारी विभाग, योजना या आपातकालीन सेवा नहीं। जान का ख़तरा हो तो पहले पुलिस/पशु-चिकित्सा/आपातकालीन सेवा को बुलाएँ।
मदद की report
सच्ची report भेजें, अपनी देखी हुई। झूठी report, किसी की निजी फ़ोटो या किसी को बदनाम करने वाली सामग्री पर खाता बंद किया जा सकता है। हर report पर काम करने की कोशिश होती है, पर समय और स्वयंसेवक की उपलब्धता की कोई गारंटी नहीं; status ऐप में दिखता है।
सहयोग राशि
सहयोग राशि स्वेच्छा से दी जाती है, संस्था के बताए खाते में ही। कार्यालय bank में मिलान के बाद उसे "मिल गई ✓" करता है और पावती देता है। ग़लती से भेजी राशि के लिए 7 दिन के अंदर कार्यालय को लिखें। कोई कर-छूट का दावा नहीं किया जाता।
"हमारे काम" की सामग्री
post की गई फ़ोटो/video संस्था की हैं; आप उन्हें share कर सकते हैं, पर बदलकर या ग़लत सन्दर्भ में नहीं। किसी फ़ोटो पर आपत्ति हो तो कार्यालय को लिखें — हटा दी जाएगी।
स्वयंसेवक
स्वयंसेवक कार्यालय की मंज़ूरी से बनते हैं, स्वेच्छा से काम करते हैं, और report देने वाले का नंबर सिर्फ़ उसी काम के लिए इस्तेमाल करते हैं।
ज़िम्मेदारी की सीमा
ऐप और website "जैसी हैं" वैसी दी जाती हैं। किसी report पर हुए या न हुए काम से हुई हानि के लिए संस्था ज़िम्मेदार नहीं। विवाद भारतीय क़ानून के तहत।